{"_id":"69b967347fd23a976f0b6f84","slug":"video-ram-navami-procession-will-be-organised-on-march-27-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: रामनवमी शोभायात्रा का 27 मार्च को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: रामनवमी शोभायात्रा का 27 मार्च को होगा आयोजन
रामलीला कमेटी कटला की ओर से 19 से 27 मार्च तक 129वां रामनवमी महोत्सव और संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। देवी भवन के गोयनका सदन में रोज दोपहर 3:15 बजे से शाम सात बजे तक वृंदावन वाले भावेश कृष्ण भारद्वाज श्रीराम कथा सुनाएंगे। 27 मार्च को प्रात: हवन के बाद गोयनका सदन से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को अग्रसेन भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता ने यह जानकारी दी।
इस दौरान महोत्सव संबंधी प्रपत्र का लोकार्पण भी किया। रामलीला कमेटी कटला के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि 19 मार्च को पहले दिन देव पूजन, मंगला चारण, राम चरित्र मानस महिमा का गुणगान किया जाएगा। दूसरे दिन सती चरित्र व शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग रहेगा। तीसरे दिन कथा के दौरान मनु प्रसंग, श्रीराम जन्म के कारण एवं श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चौथे दिन बाल लीला, अहिल्या पर कृपा व श्रीराम विवाह का आयोजन होगा। पांचवें दिन श्रद्धालुओं को श्रीराम वन गमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र समझने का अवसर मिलेगा। छठे दिन सुतीक्षण, अनसूया प्रसंग, सीता हरण व शबरी पर कृपा का प्रसंग रहेगा और सातवें दिन हनुमान व सुग्रीव मिलन, बाली वध व सुंदरकांड प्रसंग सुनने का मौका मिलेगा। आठवें दिन युद्ध प्रसंग, रावण वध व श्रीराम के अयोध्या लौटने से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस मौके पर रामलीला कमेटी कटला के उपप्रधान अनूप बिंदल, सचिव ललित गोयल, सह सचिव राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कंसल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश बंसल, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।