Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Savitri Jindal entered the last phase of campaigning in Hisar, sought votes for councillors
{"_id":"67c161dedf6ab6907a09146b","slug":"video-savitri-jindal-entered-the-last-phase-of-campaigning-in-hisar-sought-votes-for-councillors","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में प्रचार के अंतिम चरण में उतरीं सावित्री जिंदल, पार्षदों के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में प्रचार के अंतिम चरण में उतरीं सावित्री जिंदल, पार्षदों के लिए मांगे वोट
नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम कुछ घंटों में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भी चुनावी मैदान में उतर आईं। सावित्री जिंदल ने वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी जगमोहन मित्तल और संजय डालमिया के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली भी उनके साथ नजर आए।
गौरतलब है कि सावित्री जिंदल अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए थीं, लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने अपने समर्थकों वाले वार्डों में प्रचार किया। इससे पहले, वे भाजपा से अपनी समर्थक शकुंतला राजलीवाल को मेयर का टिकट दिलाने में सफल नहीं हो पाई थीं।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने उनके छह समर्थकों को पार्षद का टिकट देकर मनाने की कोशिश की थी। हालांकि, प्रवीण पोपली के नामांकन के बाद से ही सावित्री जिंदल प्रचार से दूर थीं, लेकिन गुरुवार शाम को वे पहली बार प्रचार में उतरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।