{"_id":"69d8ba77247abc508007da9b","slug":"video-youth-should-venture-into-dairy-based-startups-nivedita-tiwari-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवाओं को डेयरी आधारित स्टार्टअप्स की ओर अग्रसर होना: निवेदिता तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को डेयरी आधारित स्टार्टअप्स की ओर अग्रसर होना: निवेदिता तिवारी
विशिष्ट अतिथि नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी ने कहा कि युवाओं को डेयरी आधारित स्टार्टअप्स की ओर अग्रसर होना होगा। ऐसे आयोजन युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड कई पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हमें ग्रामीण भारत को आगे बढ़ाना है तो खेती- पशुपालन को आगे बढ़ाना होगा।
हम युवाओं को सबसे अधिक आर्थिक सहयोग करते हैं। हमने बड़ी संख्या में फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन बनाए हैं। जिनके जरिए नई तकनीकों को लागू करते हैं। डेयरी, फिशरीज, पोल्ट्री को बढ़ावा दे रहे हैं। आज के समय खेती को लेकर काफी चिंता है। क्लाइमेंट चेंज के चलते खेती पर हमें काफी संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हम डेयरी, फिशरीज, पोल्ट्री को साथ लेकर चलेंगे तो किसान को काफी हद तक बचा सकेंगे।
हम एफपीओ को मार्केट से जोड़ रहे हैं। किसानों को अपने उत्पाद तैयार करने के साथ उनकी मार्केटिंग, पैकेजिंग पर भी काम करना होगा।उन्होंने कहा कि आज के समय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। खेती में भी महिलाओं ने अपनी खास पहचान बनाई है। नाबार्ड की ओर से कृषि उद्यमी महिलाओं को सहयोग किया जा रहा है। उनके प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाती है। उनको पैसा देने के अलावा ट्रेनिंग भी दिलवाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।