{"_id":"69e758508fa49545ad080ac4","slug":"video-albendazole-tablets-will-be-administered-to-70000-children-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान, 70 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान, 70 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लाइनपार स्थित नेता जी नगर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मंगलवार को वत्स कॉलोनी में घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाईं।
इस दौरान अभियान की देखरेख डॉ. रोहित और डॉ. रवि ने की, जबकि एएनएम मंजू कुमारी ने स्वास्थ्य टीम के साथ कॉलोनी में जाकर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी और अभिभावकों को इसके महत्व के बारे में जानकारी भी दी।
अभियान के दौरान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा ने भी लोगों को एल्बेंडाजोल की गोलियों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यह दवाई बच्चों के पेट के कीड़ों को खत्म करने में बेहद कारगर है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को यह दवा जरूर दिलवानी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग के अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. सुंदरम ने बताया कि बहादुरगढ़ में करीब 70 हजार से अधिक एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 21 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा और इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा दवाई खाने से वंचित न रह जाए।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को यह गोली खिलाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इस अभियान का लाभ पहुंच सके।
एसएमओ डॉ. मधूप सेठी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को यह दवाई जरूर दिलवाएं, जिससे पेट के कीड़ों का नाश हो सके और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर हो।
इस अभियान को सफल बनाने में आशा वर्कर नीतू, पूनम, मुकेश, मीना और जुगनू का विशेष सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।