{"_id":"67e5062f1ae6401fbf0b8f4b","slug":"video-anganwadi-workers-protest-continues-for-the-second-day-in-jhajjar-workers-on-three-day-strike-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में आंगनबाड़ी वर्कर का धरना दूसरे दिन भी जारी, तीन दिवसीय हड़ताल पर वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में आंगनबाड़ी वर्कर का धरना दूसरे दिन भी जारी, तीन दिवसीय हड़ताल पर वर्कर
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी लघु सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वर्करों ने बुधवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है, जिसमें वे अपनी पूर्व में रखी गई मांगों को पूरा करने की मांग कर रही हैं।
आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रधान बालेश जाखड़ ने कहा कि उनकी कोई नई मांग नहीं है, बल्कि वे उन्हीं मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं जो पहले से लंबित हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं।
प्रदर्शन में भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल रहीं। हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।