{"_id":"69ad36eff7625151190a7d25","slug":"video-arya-brahmajeet-performed-cow-donation-along-with-havan-yagya-at-kanya-gurukul-in-bahadurgarh-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में कन्या गुरुकुल में हवन-यज्ञ के साथ आर्य ब्रह्मजीत ने किया गौदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में कन्या गुरुकुल में हवन-यज्ञ के साथ आर्य ब्रह्मजीत ने किया गौदान
बहादुरगढ़ के प्रेम नगर स्थित आर्य समाज सेक्टर-6 के संरक्षक वयोवृद्ध आर्य ब्रह्मजीत ने कन्या गुरुकुल में हवन-यज्ञ कर गौदान किया। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के अध्यक्ष आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आर्य ब्रह्मजीत ने अपने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन से की।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी आर्या, बहन नारायणी देवी, पुत्र कर्नल देवव्रत आर्य, पुत्रवधू डॉ. रीता आर्या, पुत्री सोमप्रभा, इंदू आर्या, प्रतिभा आर्या तथा दामाद रमेश कुमार (डीएसओ) और ब्रिगेडियर सत्यवीर सोलंकी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
यज्ञ में गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. राजन मान, आचार्या विद्यावती, अन्नु आर्या, प्रीति आर्या, प्रतिभा आर्या और मूर्ति आर्या ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई। वहीं सैकड़ों आर्य समाजियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान आर्य ब्रह्मजीत ने गुरुकुल की गौशाला के लिए एक गाय दान स्वरूप भेंट की और गुरुकुल की कन्याओं व मेहमानों को भोजन भी करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।