बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Father takes his own life by hanging after killing his children; bodies of all three found in an Omaxe City flat.

बहादुरगढ़ : बच्चों की हत्या के बाद पिता ने फंदा लगाकर दी जान,ओमैक्स सिटी के फ्लैट में मिले तीनों के शव

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:42 PM IST
Bahadurgarh: Father takes his own life by hanging after killing his children; bodies of all three found in an Omaxe City flat.
-पत्नी मायके गई थी, किराये के फ्लैट में रह रहा था परिवार, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच -मृतकों में मूल रूप से महेंद्रगढ़ के गांव खुडान निवासी सुनील, उनके दो पुत्र रोहित व मोहित शामिल हैं -पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी किया है बरामद, पत्नी के चरित्र पर शक के चलते सुनील ने उठाया कदम संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। अभी पुलिस ने सुसाइड नोट को सार्वजनिक नहीं किया है। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 एसएचओ सत्यवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फ्लैट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक महेंद्रगढ़ जिले के खुडान गांव के रहने वाले सुनील (38) हैं। वे पिछले चार-पांच साल से ओमैक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में किराये के फ्लैट नंबर-309 में रह रहे थे। सुनील ड्राइविंग के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। उसका परिवार बहादुरगढ़ के लाइनपार स्थित हरि नगर में रहता है और सोमवार की रात परिजनों को पत्नी के आने की बात कहकर लाइनपार से ओमैक्स स्थित फ्लैट में आया था। उसकी पत्नी मधु कुछ दिनों से कहीं बाहर गई हुई थी। हादसे के बाद पत्नी भी मौके पर आई। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की। बताया गया है कि सुनील जुआ खेलने का आदी था और पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सुनील को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। मंगलवार सुबह मृतक के भाई प्रवीण ने सुनील के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो वे फ्लैट पर पहुंचे और कमरा खोला गया तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके भतीजे मोहित (6) और रोहित (10) के शव बेड पर पड़े थे तो भाई सुनील फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर उन्होंने परिवार को सूचित किया। लाइनपार क्षेत्र से परिजन ओमैक्स स्थित फ्लैट पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फ्लैट का दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस को फ्लैट के अंदर सुनील और उसके दोनों बच्चों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों की जहर देकर हत्या की गई और उसके बाद सुनील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पड़ोसियों के अनुसार परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी को भी ऐसी घटना की आशंका नहीं थी। ओमैक्स स्थित बीपीएल फ्लैट में दो बच्चों और एक व्यक्ति का शव मिला है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। -सत्यवीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मिर्जापुर में तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत

14 Jul 2026

VIDEO: उल्लासपूर्ण माहौल में व्यापारियों का हुआ शपथ ग्रहण

14 Jul 2026

पठानकोट के विनयका महाजन ने स्विट्जरलैंड की जिनेवा झील में 13 किमी की तैराकी

पटियाला सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती पर कैंची-सुए से हमला

14 Jul 2026

रायबरेली: स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के सिस्टम बंद

14 Jul 2026
विज्ञापन

अंबाला के साहा में केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार ढही; युवक झुलसा

14 Jul 2026

झज्जर में मातनहेल के लेक्चरार विकास दहिया का शव 60 घंटे बाद अकहेड़ी मदनपुर हेड पर मिला

विज्ञापन

VIDEO: इस्राइल में रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय में प्रदर्शन किया, अधीक्षक ने सुनी शिकायतें

14 Jul 2026

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण समारोह, सांसद ने किया अनावरण

14 Jul 2026

ड्रेनेज सिस्टम खराब, जलभराव, बिजली-सड़क की समस्या... संवाद में सेक्टर 49 के लोगों ने दी धरने की चेतावनी

14 Jul 2026

Shimla: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एचपीयू को दी डिजिटल शिक्षा की बड़ी सौगात, 55 लाख के वेब स्टूडियो का उद्घाटन

14 Jul 2026

हांसी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगातार बरसात हुई तो फसलों में होगा नुकसान

14 Jul 2026

पंजाब में किसानों की बाइक रैली कल, फिरोजपुर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का एलान

VIDEO: फुटपाथ सड़क दोनों में कब्जा, आम व्यक्ति कहां चले

14 Jul 2026

महेंद्रगढ़ में स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में यशदीप ने जीता स्वर्ण, अब नेशनल के लिए रवाना

कुरुक्षेत्र में आषाढ़ अमावस्या के चलते हजारों श्रद्वालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

14 Jul 2026

औरैया: ओवरटेक की कोशिश बनी मौत का सबब, स्कूटी सवार महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

14 Jul 2026

आजाद स्पोर्ट्स टीम ने फुटबॉल मुकाबले में दिल्ली को 6-4 से हराया, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

14 Jul 2026

फरीदाबाद: स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, 15 की जगह 20 जुलाई से होंगी शुरू

14 Jul 2026

Video: नाकामी छुपाने के लिए दर्ज कराया झूठा मुकदमा : परिहार

14 Jul 2026

Video: नगर पालिका परिषद चंपावत के बालेश्वर वार्ड के लोगों ने यूपीसीएल के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया

14 Jul 2026

4 फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसानों की महापंचायत, 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अनशन

14 Jul 2026

VIDEO : केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

14 Jul 2026

VIDEO : जानकीपुरम विस्तार सरगम अपार्टमेंट से सुलभ आवास तक सड़क निर्माण के लिए विधायक ने किया शिलान्यास

14 Jul 2026

VIDEO : इजरायल ने लिए चयनित अभ्यर्थियों ने किया सेवायोजन निदेशालय का घेराव

14 Jul 2026

VIDEO : नहर में गिरा सब्जी खरीदकर लौट रहा बुजुर्ग, लोगों ने बचाने का प्रयास किया पर बहाव में लापता हो गए

14 Jul 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत की मचान में लगी आग, किसान की जिंदा जलकर मौत

14 Jul 2026

कुंडली-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक ने गाड़ी को मारी टक्कर; रेती भरा ट्राला बना हादसे की वजह

14 Jul 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर जलती रही कार, मंत्र जपते रहे बाल कथावाचक

14 Jul 2026

कानपुर में फिर खून से सना हाईवे, अवैध पार्किंग में खड़े ट्रक में जा घुसा ऑटो, चालक गंभीर

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed