Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Issues concerning Badli including waterlogging, drinking water supply, healthcare, and sanitation were raised during an Amar Ujala dialogue; officials assured a speedy resolution.
{"_id":"6a5625385f19e9d0d002fafc","slug":"video-issues-concerning-badli-including-waterlogging-drinking-water-supply-healthcare-and-sanitation-were-raised-during-an-amar-ujala-dialogue-officials-assured-a-speedy-resolution-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के संवाद में गूंजीं बादली की समस्याएं, जलभराव, पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई समेत उठाए गए प्रमुख मुद्दे, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के संवाद में गूंजीं बादली की समस्याएं, जलभराव, पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई समेत उठाए गए प्रमुख मुद्दे, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
बादली। 'मेरा गांव, मेरी शान' अभियान के तहत अमर उजाला की ओर से बादली गांव की बड़ी चौपाल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सुमित बेनीवाल, एससीपीओ मुकेश कुमार, ग्राम सचिव तथा ग्राम सरपंच आनंद गुलिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में जलभराव, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई और यातायात से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदे पानी की समुचित निकासी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पेयजल की कमी और जगह-जगह फैली गंदगी पर भी चिंता जताते हुए अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की।
बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने बताया कि गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए करीब 25 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर जल निकासी की समस्या का काफी हद तक समाधान कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कूड़ा डंपिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा, जिसके लिए पंचायत द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है।
ग्राम सरपंच आनंद गुलिया ने कहा कि पंचायत ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और संबंधित विभागों के सहयोग से सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे। संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।