{"_id":"69c5497b88abd066fe02c145","slug":"video-bjp-state-president-participates-in-world-peace-mahayagya-in-beri-jhajjar-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष
माता भीमेश्वरी मंदिर के बुद्धपुरी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे और हवन यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की।
महायज्ञ के बाद मोहनलाल बड़ौली ने माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आयोजित विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। आज अष्टमी का दिन है और कल रामनवमी के अवसर पर इस महायज्ञ का समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महायज्ञ का लाभ पूरे देश और प्रदेश को मिलेगा और लोगों के जीवन में सुख-शांति का संचार होगा।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ पहले दिन स्वयं पुलिस कमिश्नर ने आहुति डालकर किया था। यह महायज्ञ झज्जर पुलिस की तरफ से आमजन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो सामाजिक और धार्मिक समन्वय का एक अनूठा उदाहरण बनकर उभरा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी के साथ-साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों की तरफ से इसकी सराहना की जा रही है। इस अवसर पर डॉ. जैकलीन जिंदल, बेरी नगर पालिका चेयरमैन बिल्लू पहलवान, राजीव मित्तल, दिनेश शर्मा, नितिन बंसल, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।