{"_id":"697f38e8336f8f3d0c0c5390","slug":"video-bjp-workers-collectively-watched-the-budget-on-a-big-screen-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बड़ी स्क्रीन पर देखा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बड़ी स्क्रीन पर देखा बजट
भाजपा कमलम कार्यालय में वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बजट पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और विकसित भारत 2047 मिशन को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट बताया गया।
जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत 2047 मिशन की दिशा में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचा, डिजिटल इंडिया, सेमीकंडक्टर उद्योग, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी अनेक जनकल्याणकारी नीतियों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनेगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम के अंत में बजट को लेकर संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया। सभी वक्ताओं ने बजट की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, जयकिशन छिल्लर, दया किशन, नीतिन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।