{"_id":"67949ac1a3eb13e1380e47c3","slug":"video-coach-murdered-by-slitting-his-throat-in-jhajjar-body-thrown-outside-the-house-neighbors-accused","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में कोच की गला रेतकर हत्या, घर के बाहर फेंकी लाश, पड़ोसियों पर लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में कोच की गला रेतकर हत्या, घर के बाहर फेंकी लाश, पड़ोसियों पर लगे आरोप
गांव बहराना में एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर के ही बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र हवा सिंह के तौर पर हुई है। हत्या करने वाले कौन लोग है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन परिजनों ने गांव के ही पड़ोस के एक परिवार पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।
बताया गया है कि मृतक जयप्रकाश के परिवार में दो भाई और तीन बहनें है। मृतक अविवाहित था और घर पर अकेला ही रहता था। उसने अपने मकान का एक हिस्सा किराए पर भी दे रखा था। जयप्रकाश की हत्या उसका गला रेतकर की गई है। परिजन रात्रि में ही जयप्रकाश को खून से लथपथ हालत में यहां नागरिक अस्पताल भी लेकर आए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे बीती रात दो बजे गांव के ही सतपाल नामक युवक का फोन आया कि जयप्रकाश घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था, लेकिन फिर भी वह अपनी संतुष्टि के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास ने इस मामले में गांव के ही एक परिवार पर हत्या का शक जताया है।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और यहां पर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चचेरे भाई मोहित ने जयप्रकाश की हत्या किए जाने की बात कही है। उसने कहा है यह तो नहीं पता कि मामला रंजिशन है,लेकिन इतना जरूर है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।