{"_id":"69f038241f22f035fe05129a","slug":"video-employees-hunger-strike-at-bahadurgarh-municipal-council-continues-for-second-day-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ नगर परिषद में कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ नगर परिषद में कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बहादुरगढ़ नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल में कुल 12 कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया।
भूख हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश, इकाई सचिव अमित, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम तथा जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड ने की। इस दौरान राज्य संगठनकर्ता राजपाल बहादुरगढ़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को जायज बताया और एकजुट रहने का आह्वान किया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया।
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जिला ऑडिटर संदीप, इकाई सचिव अमित, उषा, जय भगवान, अनीता, अजय, सतेय, रजनी, सरोज, बाला, शीला और सुनीता शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल सामने नहीं आई है, जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।