{"_id":"69ef4ca0d6c78d082c010b1a","slug":"video-one-lakh-16-thousand-842-metric-tonnes-of-wheat-has-been-lifted-from-the-mandis-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर जिले की मंडियों से एक लाख 16 हजार 842 मीट्रिक टन गेहूं का हो चुका है उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर जिले की मंडियों से एक लाख 16 हजार 842 मीट्रिक टन गेहूं का हो चुका है उठान
जिले की अनाज मंडियां गेहूं की आवक से अटी पड़ी है, लेकिन उठान धीमा चल रहा है। जिले की बात करें तो अब तक 63.2 प्रतिशत ही उठान हुआ है। सबसे ज्यादा मातनहेल मंडी में 80 प्रतिशत और झज्जर की मंडी में 75 प्रतिशत उठान हुआ है। झज्जर अनाज मंडी में आवक ज्यादा होने के कारण गेहूं की फसल मंडी के शेड से ऊपर तक पहुंच गई है।
जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला की मंडियों में अब तक 29 हजार 168 किसानों ने गेहूं उपज की बिक्री की है।
जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 33 हजार 435 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि एक लाख 84 हजार 817 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 16 हजार 842 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 360 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 815 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 802 मीट्रिक टन, बेरी में 50 हजार 688 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 869 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 298 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 950 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 804 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 849 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 47 हजार 460 मीट्रिक टन, बादली में 11 हजार 663 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 763 मीट्रिक टन, बेरी में 38 हजार 533 मीट्रिक टन, मातनहेल में 31 हजार 256 मीट्रिक टन, माजरा डी में 19 हजार 101 मीट्रिक टन, छारा में 10 हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 784 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 291 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।