बादली। आज हम पहुंचे हैं बादली क्षेत्र के गांव बुपनियां, जहां की पहचान है मेहनतकश किसान और पशुपालक परिवार। यहां अधिकांश ग्रामीण खेती-बाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। सुबह होते ही खेतों में हलचल शुरू हो जाती है और शाम तक किसान अपनी फसल बचाने के लिए मेहनत करते नजर आते हैं।
लेकिन बुपनियां के किसानों की चिंता हर साल बढ़ जाती है। बरसात के दिनों में खेतों में जलभराव होने से फसलें खराब हो जाती हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक खेतों में जमा रहता है।
दूसरी ओर पशुपालकों की परेशानी भी कम नहीं है। गांव के तालाबों की हालत खराब है और पशुओं के लिए पर्याप्त पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है। पशुपालकों का कहना है कि गर्मी और बरसात दोनों मौसम में उन्हें अपने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में कठिनाई होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।