{"_id":"6a6b23514a41ab7ee60ef6b3","slug":"video-sharavasata-ma-rapaya-lkara-varasata-sa-nama-katana-para-lkhapal-nalbta-parathamaka-tharaja-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में रुपये लेकर वरासत से नाम काटने पर लेखपाल निलंबित, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में रुपये लेकर वरासत से नाम काटने पर लेखपाल निलंबित, प्राथमिकी दर्ज
यूपी के श्रावस्ती में रुपये लेकर वरासत से नाम काटने के आरोप पर जमुनहा तहसील के बरदेहरा भारी गांव के लेखपाल गोपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम जमुनहा डॉ. आरपी सिंह ने इनके खिलाफ सोनवा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है।
जमुनहा तहसील के बरदेहरा भारी गांव निवासी सुभावती मौर्य ने बीते दिनों डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल गोपाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुभावती का आरोप था कि हल्का लेखपाल ने विपक्षियों को लाभ पहुंचाने के लिए गाटा 715 पर दर्ज जमीन के वरासत से उनका नाम हटा दिया है। विपक्षियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये की मोटी रकम ली है। सुभावती की शिकायत पर डीएम ने जांच टीम गठित की और रुपये लेेने की जांच करवाई। एसडीएम जमुनहा डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जांच में लेखपाल द्वारा 30 हजार लेने की बात पुष्ट हुई। साथ ही लेखपाल ने चेक के माध्यम से 30 हजार रुपये वापस करने का भी प्रयास किया। शिकायत कर्ता ने चेक भी प्रस्तुत किया है। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर लेखपाल के खिलाफ सोनवा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। साथ ही लेखपाल जांच को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि शासन के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का डीएम के निर्देशन में पालन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।