{"_id":"6a6b21b5d376f38a4f05570b","slug":"video-three-patients-cleared-for-kidney-transplant-at-sn-medical-college-agra-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की राह साफ, तीन मरीज फिटच; अब एसएन में ही होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट की राह साफ, तीन मरीज फिटच; अब एसएन में ही होगा ऑपरेशन
आगरा। एसजीपीजीआई लखनऊ और एसएन के किडनी रोग विभाग के डॉक्टरों के साथ ऑनलाइन मीटिंग में मरीजों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इसमें चिकित्सकीय जांच देखने के बाद एसजीपीजीआई की टीम ने तीनों मरीजों की रिपोर्ट ठीक बताते हुए ट्रांसप्लांट के लिए सहमति दी है। अगले बुधवार को तिथि तय होगी। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इनको किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पहले चरण में 10 मरीजों का पंजीकरण किया है। इसमें से तीन मरीजों के चिकित्सकीय जांच और कानूनी अनुमति मिलने के बाद एसजीपीजीआई को रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को एसजीपीजीआई और एसएन के किडनी रोग के विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें मरीजों के चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट देखी, ओटी समेत अन्य चिकित्सकीय संसाधनों के बारे में भी बात हुई। एसजीपीजीआई की टीम ने तीनों मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए फिट बताया है। मरीजों को दूसरे शहरों में
जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि एसजीपीजीआई की टीम के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर ऑपरेशन की कार्ययोजना तय हो चुकी है। पहले चरण में तीन मरीजों के ट्रांसप्लांट होंगे। इसके लिए चरणबद्ध तिथि दी जाएगी। इसके बाद एसएन के विशेषज्ञ ही ऑपरेशन करेंगे। विभाग में चार आइसोलेट चैंबर बन चुके हैं। आयुष्मान योजना समेत अन्य योजना के लाभार्थी की किडनी ट्रांसप्लांट निशुल्क होगा। अन्य के लिए करीब 2.50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इससे मरीजों को दूसरे शहरों में ट्रांसप्लांट के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।