Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Indian Army Naib Subedar and daughter of Bhiwani, Jasmine Lamboria, has secured India's 10th boxing medal at the Commonwealth Games.
{"_id":"6a6b25d7fa1a8b2131048054","slug":"video-indian-army-naib-subedar-and-daughter-of-bhiwani-jasmine-lamboria-has-secured-indias-10th-boxing-medal-at-the-commonwealth-games-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की नायब सूबेदार व भिवानी की बेटी जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 10वां बॉक्सिंग पदक किया पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की नायब सूबेदार व भिवानी की बेटी जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 10वां बॉक्सिंग पदक किया पक्का
भिवानी। भिवानी की बेटी एवं भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक सुनिश्चित कर दिया। जैस्मिन ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।गौरतलब है कि जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मेजबान इंग्लैंड की मुक्केबाज को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और जीत दर्ज की।
अब तक गलास्को राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। रिंग में उतरे सभी छह भारतीय बॉक्सर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे और पदक पक्का किया। अब तक भारत के 5 महिला और 4 पुरुष मुक्केबाज पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जबकि भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन की जीत के साथ बॉक्सिंग में भारत का 10वां पदक पक्का हो गया है। इस बारे में जैस्मिन ने बताया कि पिछली बार ब्रांज मैडल रह गया था। अबकी बार मैडल का कलर बदलना है। उनका इशारा सिल्वर व गोल्ड मैडल की तरफ था। मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कहा कि उनका अगला फोकस अगली दो बाऊट सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुई थी। जहां आर्मी स्पोर्टस इंटीट्यूट में बेहतर खेल से यहां पर पहुंची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।