Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Meena Parmar, Vice-Chairperson of the Women's Commission, took stock of the working conditions of women employed at a textile mill in Bhiwani.
{"_id":"6a6b25bb31844a748601fbb9","slug":"video-meena-parmar-vice-chairperson-of-the-womens-commission-took-stock-of-the-working-conditions-of-women-employed-at-a-textile-mill-in-bhiwani-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी की कपड़ा मील में कामगार महिलाओं की स्थिति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी की कपड़ा मील में कामगार महिलाओं की स्थिति का लिया जायजा
भिवानी। निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी स्थित कपड़ा मील जीबीटीएल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मील में कार्यरत महिला कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। आयोग की उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान कई अहम पहलुओं की जांच की। महिलाओं से 8 घंटे से अधिक काम न लेने और समान वेतन व्यवस्था का जायजा लिया। मील में बदहाल व बदहाल शौचालय और क्रैच की सुविधा न मिलने पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को इन्हें तुरंत दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। महिलाओं के आत्मसम्मान और उत्पीड़न से सुरक्षा के लिए गठित आईसीसी के सदस्यों से बातचीत की गई। समिति में कानूनी सलाहकार और एनजीओ प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।