{"_id":"6a6b2242e54dc01920078c2b","slug":"video-sharavasata-ma-sata-ravathasa-jayata-para-nakal-gaii-kalsha-yatara-vathhayaka-na-sara-para-kalsha-rakhakara-nakal-jalsa-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में संत रविदास जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा, विधायक ने सिर पर कलश रखकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में संत रविदास जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा, विधायक ने सिर पर कलश रखकर निकाला जुलूस
श्रावस्ती में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत जिले में कलश वंदन यात्रा के साथ हुई। यह अभियान अगले सात महीने तक चलेगा।
संत रविदास की जयंती को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से कलश श्रावस्ती भेजा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा और विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने बाजे-गाजे के साथ कलश का स्वागत किया। विधायक ने विधि-विधान से कलश का पूजन किया और पुष्प चढ़ाकर उसे अपने सिर पर धारण किया। इसके बाद सिर पर कलश रखकर रथ से जुलूस निकाला।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का कलश का स्वागत किया। इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सिर्फ किसी एक समाज के संत नहीं थे। वे संत परंपरा के श्रेष्ठ संतों में से एक थे। उन्होंने भक्ति का मार्ग ही नहीं दिखाया, बल्कि समाज को समरसता और समानता का संदेश दिया। उनका मन चंगा तो कठौती में गंगा का उपदेश पूरी मानवता को सही मार्ग दिखाता है।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी विशेष जाति या वंश में जन्म लेने से महान नहीं होता। व्यक्ति अपने व्यक्तित्व, आचरण और चरित्र से महान बनता है। यह संदेश समाज में सद्भाव और समानता को बढ़ावा देता है। कलश वंदन रथ यात्रा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा कि संत रविदास ने अपने उपदेश से समाज को जोड़ने का काम किया। उन्हें जातियों में बिखर रहे समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।