{"_id":"698f114734d7242b3b0b5005","slug":"video-government-polytechnic-institute-adampur-stood-first-in-the-two-day-inter-polytechnic-football-competition-in-jhajjar-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक फुटबाल प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक फुटबाल प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर रहा प्रथम
गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी में चल रही दो दिवसीय इंटर पॉलिटेक्निक फुटबॉल मैचों का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आदमपुर, हिसार प्रथम, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हिसार द्वितीय व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान झज्जर तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह ने सभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल हमेशा खेल भावना से खेलने चाहिए। इसमें हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ियों को हार-जीत से आगे सोचना चाहिए। इस अवसर पर प्रशांत, शीशपाल, विकास गोयल, शक्तिराज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।