Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Despite ban celebratory firing continues with two people injured in shooting in Vaishali Bihar
{"_id":"698eb4f4b5962dd2230af82d","slug":"bihar-news-two-people-were-shot-during-celebratory-firing-in-vaishali-hajipur-news-hindi-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3946524-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बैन के बावजूद नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग, वैशाली में गोली लगने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बैन के बावजूद नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग, वैशाली में गोली लगने से दो लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 11:29 AM IST
वैशाली जिले के भगवतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के कारण दो लोग घायल हो गए। यह घटना राज्य और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता फैलाने और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हर्ष फायरिंग से बचने के लिए चेतावनी देने के बावजूद हुई।
गोली लगने से दो लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार, भगवतपुर में दिनेश राय की बेटी का शादी समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी समय रास्ते से गुजर रही एक महिला और एक अन्य व्यक्ति पर गोली लगी। महिला, जिसकी पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के चौकीदार मुकेश कुमार की पत्नी रेखा कुमारी के रूप में हुई है, अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गईं और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल पुलिस कर रही है।
हमलावर को पहचान नहीं पाई पीड़िता
घायल रेखा कुमारी ने बताया कि वह अपने पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थीं। भगवतपुर पुल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर दुनाली बंदूक से हमला किया। उन्होंने कहा कि उनके किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और हमलावर को वह पहचान नहीं पाई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस पूरे प्रकरण पर स्थानीय थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके इलाज का प्रबंध किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।