{"_id":"698ed84186f3f8fa6e0f9a69","slug":"video-assistive-device-check-up-camp-for-differently-abled-and-senior-citizens-organised-in-jhajjar-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण जांच-मापतौल शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण जांच-मापतौल शिविर आयोजित
अरावली पावर कंपनी लिमिटेड झज्जर, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम नई दिल्ली के सहयोग से जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों की जांच-मापतौल हेतु विशेष शिविर का आयोजन जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया। इसमें काफी संख्या में दिव्यांग पहुंचे और अपनी-अपनी जांच करवाकर उपकारणों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
इस शिविर का उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत नि::शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है ताकि वे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो। इस शिविर का आयोजन 14 फरवरी को भी किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22 हजार पांच सौ रुपये या उससे कम) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार कार्ड आयु 60 वर्ष या उससे अधिक तथा आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।