{"_id":"698ed12319647bfbd40f015d","slug":"video-lawyers-and-typists-in-jhajjars-beri-suspended-their-work-to-express-their-anger-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में वकीलों व टाईपिस्टों ने रखा वर्क सस्पेंड कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में वकीलों व टाईपिस्टों ने रखा वर्क सस्पेंड कर जताया रोष
लघु सचिवालय में पिछले करीब 10 सालों से वकीलों के चैम्बर व टाईपिस्टों के खोखे हटवाने के बारे में तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी करने के बाद शुक्रवार को वकीलों व टाईपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर रोष जताया। वर्क सरस्पेंड होने के कारण एसडीएम और तहसील में कोई कार्य नहीं हुआ और कामकाज के लिए आए लोगों को अपने कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
बेरी बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह कादयान का कहना है कि पिछले करीब 10 सालों से वकील चैम्बर और टाईपिस्ट अपने खोखे रखकर कर बैठे हुए है। अब प्रशासन की तरफ से चैम्बरों को हटवाने का नोटिस दिया गया है वह गलत है वहीं प्रशासन का कहना है कि जिस जगह पर वकीलों ने अपने चैम्बर व टाईपिस्टों ने खोखे रख रखे है वह पार्किंग स्थल और अब इनको साइड में जगह दी जा रही हैं। लेकिन वकीलों का कहना है कि जो जगह प्रशासन की तरफ से साइड में दी जा रही है, वह ठीक नही हैं वहा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होगी। इस मौके पर एडवोकेट नवीन बंसल, रितीनदीप, वेद प्रकाश, संदीप, रामबीर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।