सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar will focus on stubble management, awareness will be raised about organic farming

हिसार में पराली प्रबंधन पर रहेगा फोकस, जैविक खेती की जगाई जाएगी अलख

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:32 AM IST
Hisar will focus on stubble management, awareness will be raised about organic farming
सिरसा रोड स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) में 14 फरवरी से तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो शुरू होने जा रहा है। इस बार एक्सपो में पराली प्रबंधन और जैविक खेती पर विशेष फोकस रखा गया है ताकि किसान आधुनिक कृषि मशीनों और बायो-डीकंपोजर के बारे में विशेषज्ञों से सीधे जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे वे धान की कटाई के बाद बचे अवशेषों को जलाए बिना ही खाद में बदल पाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि एक्सपो में उन्नत और आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों को भी कई कंपनियां लॉन्च करेंगी। हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर और बेलर का लाइव डेमो होगा। किसान इन मशीनों को चलाकर देख सकेंगे और मशीनों से जुड़ी जानकारी निजी कंपनियों के विशेषज्ञों से ले सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें सूक्ष्म खेती और जैविक खेती के तरीकों पर भी जानकारी दी जाएगी। बायो-डीकंपोजर के उपयोग से पराली को खाद में बदलने और अगली फसल के लिए खेत तैयार करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन मिलेगा। किसानों से भागीदारी की अपील एक्सपो में किसानों को सूचना पहुंचाने के लिए एजेंसियों के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान आएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को समझकर अपने खेतों में लागू करें। डॉ. जैन ने किसानों से अपील की कि वे मेले में जरूर आएं और आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ उठाकर पराली जलाने की परंपरा को कम करें और जैविक खेती को बढ़ावा दें। गंगवा करेंगे उद्घाटन, दूसरे दिन भागीरथ चौधरी और श्याम सिंह राणा पहुंचेंगे 14 फरवरी को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन यानी 15 फरवरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एक्सपो में उपस्थित होंगे। पिछले वर्ष इस तीन दिवसीय मेले में करीब पौने दो लाख लोगों ने भाग लिया था जबकि इस बार ढाई से पौने तीन लाख किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

युवती को आशीर्वाद देना साधु को पड़ा भारी, वीडियो वायरल; VIDEO

13 Feb 2026

गांव छोड़कर गए थे बाहर, लोगों ने जमीन पर किया अतिक्रमण; VIDEO

13 Feb 2026

VIDEO: सीकरी में नहर की गूल बंद किए जाने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन लोग घायल

13 Feb 2026

कानपुर: सड़क निर्माण के दौरान किया गड्ढा, नहीं लगाई बैरिकेडिंग

12 Feb 2026

कानपुर: दुर्गा मंदिर के सामने लीकेज लाइन के चलते सड़क पर जलभराव की समस्या

12 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: नया शिवली रोड की जर्जर हालत, फैली बजरी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बारासिरोही जाने वाले सड़क की दुर्दशा

12 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: गली में अस्पताल, सड़क पर भरा सीवर का पानी

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर लाइन लीकेज, सड़क पर भरा पानी

12 Feb 2026

कानपुर: मानक के विपरीत बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा

12 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड पर डाल दिया घरों से निकला हुआ मालबा

12 Feb 2026

कानपुर: नया शिवली रोड स्थित सड़क की जर्जर हालत

12 Feb 2026

VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट

12 Feb 2026

VIDEO: एटा में फंदे पर लटके मिले चाची-भतीजे, तीन साल से कर रहे थे इश्क

12 Feb 2026

Muzaffarnagar: दिल्ली में 2027 पर मंथन...ताल कटोरा में बजेगा रणसिंघा, सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर हुई बैठक

12 Feb 2026

कानपुर: गुमटी बाजार सुबह खाली कराया, शाम को फिर अतिक्रमण

12 Feb 2026

कानपुर: लीकेज एलपीजी सिलिंडर में धमाका होने से घर में लगी आग, छह झुलसे

12 Feb 2026

VIDEO: 21 साल से फरार, प्रमोद से बना परवेज, 50 हजारी का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दर्ज हैं 17 मुकदमे

12 Feb 2026

VIDEO: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में अंडरपास संकरा होने पर ग्रामीणों का हंगामा, निर्माण कार्य रुकवाया

12 Feb 2026

कानपुर: डोमनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

12 Feb 2026

कानपुर: खोदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, अफरा-तफरी

12 Feb 2026

कानपुर: श्री नंदेश्वर मंदिर पहुंचे डीसीपी, महाशिवरात्रि मेले के संबंध में परखी सुरक्षा व्यवस्था

12 Feb 2026

कानपुर: एक छात्र के गुड मॉर्निंग न कहने पर शिक्षक ने 25 बच्चों को दो घंटे क्लास में खड़ा रखा

12 Feb 2026

VIDEO: चकराता विंटर कार्निवाल में झलकी जौनसारी जनजाति की छटा

12 Feb 2026

Faridabad: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पंजाब की फुलकारी दुपट्टों की धूम, महिलाएं जमकर कर रही खरीदारी

12 Feb 2026

Noida: नोएडा स्टेडियम के पास ट्रैफिक लाइट बंद, पुलिस की तैनाती भी नहीं

12 Feb 2026

Noida: महायोगी गोरखनाथ विवि के कुलपति के घर पहुंचे सीएम योगी, नोएडा में नवविवाहित जोड़े को दी बधाई

12 Feb 2026

महर्षि प्रीमियर लीग सीजन 5: वीआईपीएस ने बीपीआईटी को 31 रनों से हराया, चोटिल खिलाड़ी भी मैदान पर उतरे

12 Feb 2026

फरीदाबाद: बिजली निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिले भर में किया प्रदर्शन

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed