बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   International boxer Narendra Berwal from Saurkhi village in Hansi district will face an English boxer in the final bout tonight.

हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ,आज रात फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:24 PM IST
International boxer Narendra Berwal from Saurkhi village in Hansi district will face an English boxer in the final bout tonight.
हांसी जिले के गांव सौरखी के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल आज रात फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मुक्केबाज से भिड़ेंगे। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। गांव की महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर नरेंद्र की जीत और भारत के लिए स्वर्ण पदक की प्रार्थना की। इस दौरान उनकी माता रोशनी देवी खुशी में झूमती नजर आईं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेगा। आपको बता दे कि करीब 31 वर्षीय नरेंद्र बेरवाल ने सेमीफाइनल में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। पूरे क्षेत्र को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इसी महीने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र बेरवाल भारतीय सेना की सिग्नल कोर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनके पिता जगदीश बेरवाल किसान हैं, जबकि माता रोशनी देवी गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई जोगिंदर बेरवाल हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में गुरुग्राम में तैनात हैं। पिता जगदीश बेरवाल ने बताया कि मैट्रिक के बाद नरेंद्र का रुझान बॉक्सिंग की ओर बढ़ा। वर्ष 2009 में उन्हें भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2013 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए। नरेंद्र बेरवाल ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2012 में फिलीपींस में आयोजित यूथ वर्ल्ड कप में रजत पदक, 2013 में आर्मेनिया में यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। इसके लगभग छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। पिता जगदीश बेरवाल ने कहा कि नरेंद्र ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आज रात फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। नरेंद्र बेरवाल की माता रोशनी देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरा बेटा बचपन से ही घी, चूरमा और दूध खाकर बड़ा हुआ है। उसने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आज हमें उस पर बहुत गर्व है। हमें पूरा विश्वास है कि वह गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जिले और पूरे देश का नाम रोशन करेगा। उसकी सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सौरखी ने कहा कि नरेंद्र बेरवाल एक बार फिर गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। वह बचपन से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह आज रात फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने से मांग की है कि अगर गांव के युवाओं को भी खेलों की बेहतर सुविधाएं, अच्छा प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन मिल जाएं तो हमारे गांव से भी कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और सुविधाओं की है। ग्रामीणों ने भी कहा कि नरेंद्र बेरवाल जैसे खिलाड़ी का उनके गांव से होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र की उपलब्धियों ने सौरखी गांव की पहचान देश-दुनिया में बनाई है और पूरा गांव उनकी जीत के लिए दुआ कर रहा है। परिवार ने बताया कि अभी नरेंद्र अविवाहित हैं। एशियन गेम्स के बाद अब उनकी शादी की तैयारियां शुरू करने की योजना है। फिलहाल पूरा परिवार, गांव और क्षेत्र के लोग आज रात होने वाले फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनकी जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: निर्मल तिवारी ने मित्र संग शुरू की 113 किमी की कांवड़ यात्रा

01 Aug 2026

Railway Group D PET - रेलवे ग्रुप डी की पीईटी में 1693 अभ्यर्थी हुए सफल, पांच दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा।

01 Aug 2026

लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पर उमड़ी आवेदकों की भीड़

01 Aug 2026

लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव की सांकेतिक अर्थी निकाली

01 Aug 2026

मुख्यमंत्री से बैठक न होने पर सीएचओ में रोष, फिरोजपुर सिविल अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल

विज्ञापन

बालाघाट चावल घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भतीजे गिरफ्तार; कई नए नाम आने की संभावना

01 Aug 2026

फरीदाबाद नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लंबी कतार, मरीज परेशान

01 Aug 2026
विज्ञापन

Video: रायबरेली में मैदान में हेलीपैड बनाने का किया विरोध

01 Aug 2026

Video: रायबरेली में स्टेशन रोड पर मारपीट का वीडियो वायरल

01 Aug 2026

Video: ट्रेन से लटक कर बना रहे थे वीडियो हाथ छूटा दो युवक नीचे गिरकर घायल

01 Aug 2026

Video: अंबेडकरनगर में दूसरे दिन भी जारी रहा संविदा कर्मियों का धरना, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

01 Aug 2026

ई-रिक्शा वालों की एटा चुंगी चौराहे पर मनमानी, बना रखा है स्टैंड, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

01 Aug 2026

Kullu News: हरिपुर-मनाली में माता नीलासुरी के दरबार में भजन संध्या, भक्तिमय हुआ माहौल

01 Aug 2026

Una News: लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर जलभराव और पेड़ों की शाखाओं से बढ़ा हादसों का खतरा

01 Aug 2026

Shamli: नाला गांव के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

01 Aug 2026

Saharanpur: हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों से गुलजार हुआ कांवड़ मार्ग, 'बोल बम' के जयघोष के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु

01 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में अधिवक्ताओं का आक्रोश, साथी को जेल भेजने के विरोध में कलमबंद हड़ताल

01 Aug 2026

कांवड़ यात्रा: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सरसावा का कांवड़ मार्ग, उमसभरी गर्मी में भी नहीं थम रहे शिवभक्तों के कदम

01 Aug 2026

Meerut: दिल्ली रोड पर बढ़ी शिवभक्तों की आवाजाही, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित; हरिद्वार से लौट रहे कांवड़िये पहुंचे

01 Aug 2026

जालंधर में मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

01 Aug 2026

Video: सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन की बांके से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

01 Aug 2026

Video: 29 लाख बकाया न मिलने से आहत होकर बजंरगी ने उठाया दुस्साहसी कदम

01 Aug 2026

Video: गोमतीनगर में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने जताया विरोध

01 Aug 2026

लुधियाना में प्रशासन व सफाई कर्मचारियों की बैठक में नहीं निकला कोई हल

01 Aug 2026

बठिंडा में हादसा, टिप्पर की लिफ्ट के नीचे आने से चालक की मौत

Video: बाराबंकी में साइकिल स्टोर में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला

01 Aug 2026

Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, पिलरों की नींव का काम जारी

01 Aug 2026

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

01 Aug 2026

अमृतसर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन तेज, चौराहों पर कूड़ा फेंककर जताया रोष

01 Aug 2026

टिकट की दावेदारी, साइकिल से दिल्ली कूच

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed