{"_id":"698ebfa66549add0c00fb4d6","slug":"video-extortion-gang-busted-in-moga-four-accused-arrested-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
मोगा में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने एक स्थानीय मोबाइल दुकानदार हार्दिक को निशाना बनाते हुए विदेशी नंबरों से कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर दुकानदार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मोगा के मेन बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है और पिछले कुछ दिनों से उसे विदेशी नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। फोन करने वाले खुद को बड़े अपराधी बताकर 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों — जसकरण सिंह, जसविंदर सिंह, रविंद्र सिंह तथा जिम जसकरण सिंह — को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना लखविंदर सिंह उर्फ लाडा फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।