Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
In Jhajjar, Congress MLA Kuldeep Vats stated: An impartial inquiry must be conducted into the treatment meted out to Dushyant Chautala, and action should be taken against the officials found guilty.
{"_id":"69e477afe4c582c0c007b801","slug":"video-in-jhajjar-congress-mla-kuldeep-vats-stated-an-impartial-inquiry-must-be-conducted-into-the-treatment-meted-out-to-dushyant-chautala-and-action-should-be-taken-against-the-officials-found-guilty-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स बोले- दुष्यंत चौटाला के साथ हुए व्यवहार की हो निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स बोले- दुष्यंत चौटाला के साथ हुए व्यवहार की हो निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई
हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई कथित बदसलूकी और सुरक्षा चूक के मामले को लेकर बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और किसी भी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलदीप वत्स ने कहा कि चाहे व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, यदि वह प्रदेश का उपमुख्यमंत्री रह चुका है तो उसकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के सामने वाहन लगाना, हथियार दिखाना और डराने-धमकाने जैसी हरकतें पुलिस जैसी नहीं बल्कि गुंडा तत्वों जैसी प्रतीत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है बल्कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे एक राजनीतिक नेता से जुड़ा है।
वत्स ने कहा कि विधायक, मंत्री, सांसद या पूर्व पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस मामले में सरकार पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि पुलिस का रवैया इस तरह का है तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है और कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।