{"_id":"67bb11824784154c7c0fbbd8","slug":"video-nakalga-tara-bhakata-ka-paranaema-tara-ghara-bha-aaega-ghanashayama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम तेरे घर भी आएंगे घनश्याम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम तेरे घर भी आएंगे घनश्याम...
श्री श्याम परिवार की तरफ से प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पास मनभरी देवी ट्रस्ट परसा वाली चक्की में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम बाबा का दरबार रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। आयोजन समिति के बिट्टू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में निजाम एंड पार्टी म्यूजिकल जयपुर, मनोज शर्मा ग्वालियर, दामिनी पांचाल झज्जर, साक्षी अग्रवाल जयपुर, श्रीधाम वृंदावन से साध्वी पूर्णिमा पूनम दीदी ने अपनी मधुरवाणी से खाटू श्याम के भजनों से गुणगान किया।
श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने श्याम पूजन किया। प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के पुजारी विनय कुमार ने गणेश पूजन कर 16वें श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ किया। पंडित विनय तिवारी ने कहा कि खाटू श्याम, जिन्हें "श्याम बाबा" के नाम से भी जाना जाता है। खाटू श्याम को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है और उनके प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। कार्यक्रम में नरेंद्र धनखड़ ने शिरकत की। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के दौरान भक्त खाटू श्याम के जयकारे लगाते रहे। संजय शर्मा ने तारीफ अपने आप की करना फिजूल है, खुशबू खुद बता देती है कौन सा फूल है..भजनों की बीच में शायरी करते हुए मंच का संचालन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।