बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Police Ki Pathshala' program organized by Amar Ujala in Jhajjar; students should focus on education and health: Virendra Singh.

झज्जर में अमर उजाला की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित,शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें विद्यार्थी : वीरेंद्र सिंह

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:46 PM IST
'Police Ki Pathshala' program organized by Amar Ujala in Jhajjar; students should focus on education and health: Virendra Singh.
झज्जर। झज्जर ट्रैफिक यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्दी से देर भली होती है। जल्दबाजी में वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए ऐसा नहीं करें। वह मंगलवार को द हाईट अकेडमी में अमर उजाला की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बार ओवरटेक करने के चलते चालक ध्यान नहीं देते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हादसे में कई बार जान तक चली जाती है और पीछे केवल शोक जताने के अलावा कुछ नहीं रह जाता। इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन और निर्धारित गति में ही वाहन चलाए। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और बल ऐसी चीजें हैं, जिनका प्रयोग केवल आप ही खुद कर सकते हैं। आपके बल या शिक्षा का प्रयोग कोई और नहीं कर सकता। इसलिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नशा मुक्ति अभियान टीम के सदस्य संजीत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अकेडमी के निदेशक नविंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय ट्रैफिक संकेतों का पालन करने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। सवाल-सर, हमने कोई दुर्घटना हो जाए तो क्या करें, वहां से चले जाए तो रुके। जवाब। यदि हमसे कोई दुर्घटना होती है तो हमें भागना नहीं चाहिए। इससे हिट एंड रन का केस बनता है। दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचित करें। इससे आपको सजा कम मिलने में ही फायदा होगा। यदि आपको कहीं आपातकालीन के चलते जाने की जल्दी ही तो आसपास किसी को अपना मोबाइल नंबर या एड्रेस जरूर देकर जाए ताकि आपसे संपर्क किया जा सके। रिया, कक्षा बारहवीं सवाल- क्या 17 साल की उम्र में वाहन चला सकते हैं। जवाब- वाहन चलाने के लिए निर्धारित उम्र 18 साल है। 16 साल की उम्र में लर्निंग लाइसेंस बन जाता है, लेकिन उसमें माता-पिता के कागजात लगते हैं। इसलिए 18 साल की उम्र के बाद ही अपना लाइसेंस बनवाएं। साक्षी, बारहवीं सवाल-डायल 112 क्या हादसे के समय ही बुलाई जा सकती है। जवाब- ऐसा नहीं है। किसी भी तरह की घटना होने पर डायल 112 बुलाई जा सकती है, लेकिन कई बार कुछ लोग जान-बुझकर गलत सूचना दे देते हैं या फिर ऐसी सूचना देते हैं, वह पुलिस के काम की नहीं होती। कुछ मामलों में भैंस दूध नही दे रही या ऐसी भ्रामक बातें की जाती है। ऐसी सूचनाएं नहीं देनी चाहिए। इससे पुलिस का समय भी खराब होता है। हो सकता है कि उस गाड़ी या पुलिस कर्मचारी की उस समय किसी अन्य जगह ज्यादा जरूरी हो। डिंपल, बारहवीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi-Kullu Highway: ₹228.75 करोड़ से झलोगी से कुल्लू तक हाईवे होगा सुरक्षित, एनएचएआई ने शुरू किया काम

28 Jul 2026

Solan News | मनमाने दाम वसूलने पर सब्जी विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, ₹26,445 के चालान; 513 किलो सब्जियां जब्त

28 Jul 2026

2027 के लिए अखिलेश का मास्टर प्लान! ओवैसी से दूरी क्यों?

28 Jul 2026

Shahjahanpur News: मां ने रोका बेटे का अंतिम संस्कार, पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग

28 Jul 2026

Sirmour: नाहन में सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आधे घंटे बाद भी जारी रिमझिम बारिश

28 Jul 2026
विज्ञापन

राजपुरा में जुगाडू रेहड़ी में लदा था 7 फीट लंबा एंगल, बाइक सवार की पसली के आर-पार हुआ

28 Jul 2026

फिरोजपुर में रिमझिम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन

सेक्टर-88 के बी ब्लॉक बीपीटीपी कॉलोनी के फ्लैटों से झड़ रहा प्लास्टर, निवासियों में डर का माहौल

28 Jul 2026

लखनऊ में फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में बारिश, उमस और गर्मी से राहत

28 Jul 2026

कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन आज, विजेता खिलाड़ी अगले दौर में बनाएंगे जगह

28 Jul 2026

Renuka Dam Project: 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, 250 वर्गमीटर जमीन और 27 लाख रुपये की मिलेगी ग्रांट

28 Jul 2026

यमुना सिटी में हुई बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

फरीदाबाद में हल्की बारिश से गर्मी से राहत, सुहावना हुआ मौसम

28 Jul 2026

आप सरकार पर भड़के शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर

फरीदाबाद में पीजी दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें आवेदन

28 Jul 2026

Solan Weather Update: सोलन में फिर शुरू हुई बारिश, रातभर 5-6 घंटे बरसे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट

28 Jul 2026

लखनऊ में शक्ति भवन में बिजली संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

28 Jul 2026

Shimla Traffic Update: लिफ्ट के पास भूस्खलन, कार्ट रोड पर बस सेवा बंद, ट्रैफिक बाईपास से डायवर्ट

28 Jul 2026

भविष्य ज्योति सम्मान: बदायूं में मेधावियों को किया सम्मानित, अफसरों ने दिए सफलता के मंत्र

28 Jul 2026

चंडीगढ़ में तेज बरसात से सेक्टर 32-33 चौक पर ट्रैफिक जाम

जोरदार बारिश के बाद श्री आनंदपुर साहिब में जलभराव

Shimla Traffic Update: कांग्रेस कार्यालय के पास गिरा डंगा, सड़क बंद, बस सेवा प्रभावित

28 Jul 2026

लखनऊ में मुंशी पुलिया से आने पर पॉलिटेक्निक चौराहे के पास ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम की स्थिति

28 Jul 2026

लखनऊ में कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन से शुरू किया पैदल मार्च

28 Jul 2026

Saharanpur: देवबंद में चार दोस्तों ने की युवक की हत्या

28 Jul 2026

Chamba Road Accident: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

28 Jul 2026

लखनऊ में चल रहा बादलों की लुकाछिपी का खेल

28 Jul 2026

श्री आनंदपुर साहिब के गांव झिंझड़ी में ठेका खोलने का विरोध

कानपुर: गुरुदेव पैलेस के पास ट्रेन से कटा युवक, शिनाख्त के बाद पहुंचे परिजन

28 Jul 2026

कानपुर-फतेहपुर बॉर्डर पर क्रोमियम का जहर, पुरवामीर के आसपास 5 गांवों का पानी पीने लायक नहीं

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed