{"_id":"6a6737bc99af505f470bf940","slug":"video-chairperson-saroj-rathi-furious-over-rotting-garbage-at-bahadurgarh-dumping-station-reprimands-officials-and-contractor-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर सड़ते कूड़े पर भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर सड़ते कूड़े पर भड़कीं चेयरपर्सन सरोज राठी, अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार
वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण के दिए निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने सोमवार को नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घर-घर से एकत्रित किए जा रहे कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। लंबे समय से कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने के कारण डंपिंग स्टेशन पर कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर परिषद को लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं।
निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और मौके पर ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही सरोज राठी ने शहर से डंपिंग स्टेशन तक कूड़ा ले जाने वाले सभी वाहनों को तिरपाल से ढंककर चलाने के निर्देश दिए, ताकि रास्ते में कूड़ा न गिरे और दुर्गंध भी कम फैले। उन्होंने डंपिंग स्टेशन पर कूड़े का उचित सेग्रीगेशन कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डंपिंग स्टेशन पर कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही से आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि निर्देशों की अनदेखी की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कूड़ा परिवहन और उसके सेग्रीगेशन की व्यवस्था को भी पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना रहे।
अधिकारियों ने चेयरपर्सन को भरोसा दिलाया कि जल्द ही डंपिंग स्टेशन पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा और कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया को नियमित एवं वैज्ञानिक बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, एमई जोगेंद्र सिंधु, जेई नीरज, सीएसआई सुंदर और एसआई सुनील हुड्डा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।