{"_id":"6a672ea8ac2e7652610e6923","slug":"video-accused-caught-with-illicit-liquor-in-jhajjar-taken-into-remand-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में अवैध शराब के साथ पकडे़ गए आरोपियों को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में अवैध शराब के साथ पकडे़ गए आरोपियों को रिमांड पर लिया
करीब 31 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर छिपाई गई थी पहचान
झज्जर।
करीबन साढे़ 31 लाख रुपये की अवैध शराब की तस्करी मामले के दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एसीपी क्राइम शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि सीआईए झज्जर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग का टाटा-1916 कैंटर, जिसके पीछे तिरपाल लगा हुआ है, वह बेरी की तरफ से जहाजगढ़ की ओर जाएगा। उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बेरी-जहाजगढ़ रोड पर गांव एमपी माजरा मोड़ के पास एक निजी स्कूल के नजदीक नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध कैंटर मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया और कैंटर को काबू किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर वास्तविक नंबर को छिपाने का प्रयास किया गया था ताकि पुलिस और सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचा जा सके। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान मनीष दहिया निवासी शादिपुर, जिला रेवाड़ी तथा परिचालक ने बिट्टू निवासी नारंगी बांदा आसाम के रूप में बताई। दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए बताया कि वाहन में पशुओं का फीड (चारा) भरा हुआ है।
पुलिस को संदेह होने पर जब तिरपाल हटाकर कैंटर की तलाशी ली गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुईं। मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान कुल 454 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की, इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग सहित विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब, किंगफिशर बीयर शामिल थी। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश पेटियों पर क्यूआर कोड नहीं थे और कई पेटियों के लेबल फटे हुए थे, जिससे अवैध तस्करी की आशंका और मजबूत हो गई। पुलिस ने शराब के परिवहन से संबंधित लाइसेंस, परमिट एवं अन्य वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आबकारी विभाग की मौजूदगी में शराब की गिनती, सैंपलिंग एवं जब्ती की कार्रवाई पूरी कर कैंटर को भी कब्जे में ले लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।