{"_id":"69a41047aa5ea3fbed04404b","slug":"video-road-in-bad-condition-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: जर्जर हुआ 200 फुटा रोड, गड्ढों व धूल से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: जर्जर हुआ 200 फुटा रोड, गड्ढों व धूल से परेशान लोग
शहर का 200 फुटा रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट कॉलोनियों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। गड्ढों के कारण कई बार वाहन फंस जाते हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सड़क की ऊपरी परत उखड़ जाने से दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कसार निवासी बलराम, मीनू, टोनी, ओमदत्त का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।