{"_id":"69f818d88e89b67bc40e82f7","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-fourth-day-outrage-over-demands-intensifies-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश
बहादुरगढ़ नगर परिषद के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। यह हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही है। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों के तहत 5 से 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।
साथ ही फरीदाबाद अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मियों को सम्मान व आर्थिक सहायता देने और झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत कर्मचारी के परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग भी की गई। हड़ताल को झज्जर, बेरी समेत अन्य इकाइयों का समर्थन मिला। बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।