{"_id":"69c10ba5a9b552e21e0118dd","slug":"video-shahatha-ka-aatharasha-para-calna-ha-sacaca-sharathathhajal-karamabra-ratha-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: कर्मबीर राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: कर्मबीर राठी
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:15 PM IST
Link Copied
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय में शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने की।
इस अवसर पर कर्मबीर राठी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। राठी ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने आचरण में उतारना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक एकता, भाईचारे और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें।
इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, दलजीत दलाल, मनमोहित गुप्ता, नरेंद्र लठवाल, नवीन, लीला प्रधान, सुमित बराही, संजय राठी, पवन खत्री, आशीष गुप्ता और धर्मेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।