{"_id":"676e6e6deedc4f1ef9092473","slug":"video-there-was-heavy-rain-with-thunder-throughout-day-in-jhajjar-water-filled-on-main-roads","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में दिन भर गरज के साथ झमाझम हुई बारिश, मुख्य मार्गों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में दिन भर गरज के साथ झमाझम हुई बारिश, मुख्य मार्गों पर भरा पानी
झज्जर में शुक्रवार अल सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। पूरा दिन गरज के साथ झमाझम बारिश होती रही। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से शुक्रवार अल सुबह ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
दिन निकलने के साथ ही गरज के साथ तेज बारिश पूरा दिन होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बारिश के चलते लोग जरूरी कार्य होन पर ही घर से निकले। सुबह से बारिश होने के चलते विद्यार्थियों को स्कूल जाने और फिर वापस आने में परेशानी हुई, क्योंकि मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ था। शुक्रवार को बारिश गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो 28 दिसंबर को भी इस मौसम प्रणाली का उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। 29 दिसंबर से इलाके में ठंड के ट्रिपल अटैक कोल्ड डे कोल्ड वेब और कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा।
शहर के मुख्य मार्गों पर भरा पानी
बारिश की वजह से शहर के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। शहर के बीकानेर चौक स्कूल के पास, हरिपुरा मोहल्ला, दमदमा मोहल्ला, बर्फखाना रोड, कोसली रोड, पुराना तहसील रोड, आर्य नगर, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, सिलानी गेट, चौपटा बाजार, पुराना बस अड्डा रोड, छिकारा चौक से भगत सिंह चौक, धौड़ चौक, बैंक रोड पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।