Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Two buses collided with a parked trailer truck at Kulana Chowk in Jhajjar. The passengers were traveling from Khatu Shyam to Bahadurgarh.
{"_id":"693e531ee3163ecc150df65e","slug":"video-two-buses-collided-with-a-parked-trailer-truck-at-kulana-chowk-in-jhajjar-the-passengers-were-traveling-from-khatu-shyam-to-bahadurgarh-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में कुलाना चौक पर खड़े ट्राला से टकराई बसें, खाटूश्याम से बहादुरगढ़ जा रहे थे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में कुलाना चौक पर खड़े ट्राला से टकराई बसें, खाटूश्याम से बहादुरगढ़ जा रहे थे यात्री
कुलाना चौक के पास रविवार सुबह धुंध के कारण सड़क पर खड़े ट्राला से दो बसों की टक्कर हो गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए जबकि एक बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी बस में सवार लोग खाटूश्याम से दर्शन कर वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर जांच में जुटी।बस चालक को रोहतक रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे रेवाड़ी की ओर से एक निजी बस झज्जर की तरफ आ रही थी।निजी सवारी बस के आगे एक और कंपनी की बस चल रही थी। इस दौरान सड़क पर ट्राला खड़ा था। इसके पीछे बस टकरा गई। अचानक हुई टक्कर के कारण सवारी बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, वहीं सवारी बस ड्राइवर का पैर बस के अगले हिस्से में फंसने से बुरी तरह कुचल गया। चालक बेरी निवासी रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अधिक धुंध बताया जा रहा हैं। निजी बस में सवार सभी लोग खाटूश्याम से वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।