{"_id":"69ea1be067b8e6c842097b0c","slug":"video-young-boy-shot-dead-in-jhajjar-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में मामूली कहासुनी को लेकर युवक की हत्या, गोली मारकर दो बच्चों के पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में मामूली कहासुनी को लेकर युवक की हत्या, गोली मारकर दो बच्चों के पिता की हत्या
जिले के तहत आने वाले थाना साल्हावास के क्षेत्र के गांव बहु में 32 वर्षीय युवक की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उसके साथ बैठकर शराब पी रहे उसके साथियों ने अंजाम दिया। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। चरखी दादरी के गांव नौसवां निवासी तेजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका झज्जर जिले के गांव बहु की सीमा में एक खेत है।
वहां एक कमरा बना है और ट्यूबवेल लगा हुआ है। उसका बेटा योगेश अक्सर खेती के काम के सिलसिले में वहां रुकता था। तेजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे योगेश खेत पर गया था। उनके ट्यूबवेल पर आवारा पशुओं की रखवाली करने वाले बहराणा निवासी राहुल और रोहतक के रिठाल निवासी कर्म रहते थे। वारदात के समय वहां रेवाड़ी के नया गांव निवासी संदीप, बहराणा निवासी शिवा और नौसवां निवासी पिन्नु भी मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के दो बच्चे हैं।
मामूली कहासुनी की बात आई सामने
सूचना मिलने पर जब साल्हावास थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस को योगेश का शव खून से लथपथ हालत में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस टीम ने जब अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि शराब पीने के दौरान आरोपियों की योगेश के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
रोहतक और रेवाड़ी में की जा रही छापेमारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, मगर उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इसके लिए सीआईए और साल्हावास थाना पुलिस की टीम चरखी दादरी, रोहतक और रेवाड़ी जिले में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं, जो छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद ही युवक की हत्या की गई है। कहासुनी किस बात को लेकर हुई, इसकी अभी जांच की जा रही है। -सुरेंद्र सिंह, एसीपी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।