{"_id":"69ea090edb1bd27bae03c4bd","slug":"video-former-mp-brijendra-singhs-visit-reached-jhajjar-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा पहुंची झज्जर , विधायकों, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेसियों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा पहुंची झज्जर , विधायकों, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेसियों ने बनाई दूरी
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा वीरवार को झज्जर पहुंची। ग्वालीसन गांव से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो तलाव होते हुए झज्जर शहर पहुंची। यहां भगत सिंह चौक पर बृजेंद्र सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
उसके बाद यात्रा छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, कुलदीप चौक, राव तुलाराम चौक होते हुए आर्य नगर पहुंची। यात्रा से कांग्रेस के तीनों विधायक झज्जर से गीता भुक्कल, बादली से कुलदीप वत्स और बेरी से डॉ. रघुबीर कादियान के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय राव सहित अधिकतर पदाधिकारियों सहित हुड्डा गुट में माने जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों के प्यार और समर्थन की वजह से ही यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। अगर जनता का साथ नहीं मिलता तो यह यात्रा पहले ही समाप्त हो जाती। उन्होंने कहा कि आज यात्रा 83वीं विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है और इसका उद्देश्य समाज में सद्भाव,भाईचारा और एकता का संदेश देना है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को दोबारा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।