{"_id":"698c6d1df63cbd0294024529","slug":"video-accused-arrested-with-illegal-weapons-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: चार अवैध पिस्तौल और 30 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: चार अवैध पिस्तौल और 30 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने चार अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान गतौली निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम मंगलवार को किनाना बस अड्डा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक, जिसने सफेद रंग कि पेंट और सफेद रंग कि शर्ट पहनी हुई है। वह बैग में अवैध हथियार लिए हुए है, जो गांव गतोली के पास बने जलघर के पास खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते पर खडा है और कही जाने की फिराक में है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर जाने लगा, जिसे काबू करके उसका नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम गतोली निवासी जयभगवान बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चार अवैध पिस्तोल और 30 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।