{"_id":"683860bdd830e426ba0ff319","slug":"video-deputy-speaker-inaugurated-vishwakarma-chowk-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: डिप्टी स्पीकर व नप चेयरपर्सन ने 29.66 लाख की लागत से बने विश्वकर्मा चौक का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: डिप्टी स्पीकर व नप चेयरपर्सन ने 29.66 लाख की लागत से बने विश्वकर्मा चौक का किया उद्घाटन
नगर परिषद शहर के चौक चौराहों को लेकर लगातार काम कर रही है। इसको लेकर वीरवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा व नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने बत्तख चौक पर महाराजा शूर सैनी चौक निर्माण कार्य की आधारशिला रखी तो वहीं रोहतक रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक का उद्घाटन किया।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा व नप चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने कहा कि 29.66 लाख की लागत से विश्वकर्मा चौक तथा 40.50 लाख रुपये की लागत से महाराजा शूरसैनी चौक का निर्माण होगा। शहर के सुंदरीकरण के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा है कि शहर के सुंदरीकरण को लेकर किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाए। रोहतक रोड पर 29.66 लाख की लागत से बना विश्वकर्मा चौक बन कर तैयार हो गया है। इसी तरह बत्तख चौक पर 40.50 लाख से महाराजा शूरसैनी चौक का निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। जल्द ही यह चौक भी बन कर तैयार होगा। दोनों ही चौक शहर के मध्य हैं। ऐसे में आने-जाने वाले लोग जब भी यहां से गुजरेंगे तो चौकों से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डाॅ. राज सैनी, गोविंद सैनी, सतबीर सैनी, जिले सिंह, रामनिवास, राहुल सैनी, कार्यकारी अभियंता जोगिंद्र जांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी सतीश गर्ग, कार्यकारी अधिकारी रिषिकेश चौधरी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।