{"_id":"68380302f724c1256803f365","slug":"video-procession-taken-out-from-rajput-dharamshala-to-maharana-pratap-chowk-in-mahendragarh-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में राजपूत धर्मशाला से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में राजपूत धर्मशाला से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली शोभायात्रा
वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती पर वीरवार को राजपूत समाज के युवाओं ने माजरा चुंगी के नजदीक स्थित धर्मशाला से महाराणा प्रताप चौक तक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में करीब 200 युवा वाहनों के काफिले के साथ शामिल हुए। सुबह नौ बजे माजरा चुंगी के नजदीक निर्माणाधीन राजपूत धर्मशाला प्रांगण में क्षेत्र के अनेक गांवों से युवा एकत्रित हुए।
दस बजे डीजे पर महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा के गानों पर झूमते शोभायात्रा में शामिल हुए। राजपूत धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा, शहर के माजरा चुंगी, गोशाला रोड, मसानी चौक, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, राव तुलाराम चौक से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। युवाओं ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।