{"_id":"69c280c9829b34f2390e916e","slug":"video-farmers-protest-in-jind-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नए मंडी नियमों व भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नए मंडी नियमों व भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन से लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार और जयबीर लोहान ने किया।
किसानों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन डीसी ज्ञापन लेने के लिए बाहर नहीं आए। किसानों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद ज्ञापन नहीं लिया गया। इससे नाराज किसान पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और वहां बैठक कर आगामी रणनीति तय की। बैठक में सभी गांवों के भारतीय किसान यूनियन के प्रधानों व गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 27 मार्च तक डीसी का तबादला नहीं किया गया तो 31 गांवों के किसान हांसी रोड जाम करेंगे। साथ ही पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित विकास रैली का विरोध करने की चेतावनी भी दी गई। किसानों ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी। मंडी के नए नियमों पर जताई आपत्ति किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा अनाज मंडियों में लागू किए गए नए नियम व्यवहारिक नहीं हैं। नियमों के अनुसार फसल लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर होना अनिवार्य किया गया है, जबकि छोटे किसान किराए के साधनों या बैलगाड़ी से फसल लाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में फसल लाने का निर्धारित समय किसानों के हित में नहीं है। कई बार किसान रात में फसल काटते हैं और मजबूरी में उसी समय मंडी पहुंचते हैं, ऐसे में समय सीमा लागू करना गलत है। गेट पास को लेकर भी किसानों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के नाम फसल रजिस्ट्रेशन है, उसी की उपस्थिति में गेट पास काटने का नियम अव्यवहारिक है, क्योंकि अधिकांश रजिस्ट्रेशन बुजुर्गों या महिलाओं के नाम पर हैं। किसानों ने मांग की कि पहले की तरह ओटीपी के माध्यम से गेट पास जारी किए जाएं। इस अवसर पर बलबीर, भगत सिंह, राजेंद्र पहलवान , गुरुदेव, राममेहर नंबरदार, रमेश, सतेंद्र व महाबीर शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।