Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind Computer Professionals staged a protest over their demands and submitted a memorandum to the DRO.
{"_id":"6a82d5f37ece25fd9007814a","slug":"video-jind-computer-professionals-staged-a-protest-over-their-demands-and-submitted-a-memorandum-to-the-dro-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीआरओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीआरओ को सौंपा ज्ञापन
जींद। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा कंप्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ ने विरोध प्रदर्शन किया।
जींद में बीएमएस के बैनर तले प्रदेश संयोजक राजेश गौतम की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने 12 बजे तक काम बंद कर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि डीआईटीएस, हारट्रोन और अन्य संविदा कर्मचारियों में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए। इसके साथ सेवा नियमावली बनाकर सेवाओं को नियमित करने, न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, हाउसिंग लोन सुविधा और चिकित्सा अवकाश बढ़ाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने समान काम समान वेतन तथा ईएसआई, पीएफ और ग्रेच्युटी का लाभ अनिवार्य रूप से देने की भी मांग उठाई। प्रदेश महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा कि डीआईटीएस, हारट्रोन और संविदा कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। 15 अगस्त तक पांच वर्ष पूरे कर चुके सभी संविदा कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी में शामिल किया जाए। प्रदेश संयोजक राजेश गौतम ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।