Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind's name will be written in golden letters with the operation of the country's first hydrogen train: Deputy Speaker Dr. Krishan Lal Middha.
{"_id":"6a50fffc95896aa9f60e25c8","slug":"video-jinds-name-will-be-written-in-golden-letters-with-the-operation-of-the-countrys-first-hydrogen-train-deputy-speaker-dr-krishan-lal-middha-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा जींद का नाम: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा जींद का नाम: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होना केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जींद का नाम देश के विकास के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। यह ट्रेन बिना बिजली बिना तेल चलेगी जो कि आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से जींद का नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगा।
डॉ. मिड्ढा शुक्रवार को विधानसभा के खेड़ी, तलौडा, लोहचब, मनोहरपुर समेत लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ टेकराम कंडेला, पार्षद राममेहर, बलवंत सिंह व भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी गर्मजोशी के साथ तैयार हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग पारंपरिक सफेद पगड़ी पहनकर उनका स्वागत करेंगे, जबकि विभिन्न गांवों और शहरों से लोग डीजे, ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र से अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिलेगा और भीड़ के मामले में यह रैली नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। जिस प्रकार यह ट्रेन इको फ्रेंडली है उसी प्रकार प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पंहुचेने वाले लोग भी इलैक्ट्रीक व्हीकलों में पंहुचकर इसको पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। डॉ. मिड्ढा ने जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दे रही है। जींद जिले में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जींद को भाखड़ा नहर का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने,मैडिकल काॅलेज के बनने जैसे विकास कार्यो से जींद की दशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे तथा प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और आधुनिक तकनीक, आधारभूत ढांचे तथा हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ी है। आज दुनिया में भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है और विदेशों में रहने वाले भारतीय भी देश की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।