{"_id":"6a50ad045ebb3cb59402b1d6","slug":"chandigarh-receives-34-mm-of-rain-causing-traffic-jams-in-many-areas-heavy-rain-alert-for-the-next-five-days-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 34 मिमी बारिश से शहर बेहाल, कई इलाकों में जाम; अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 34 मिमी बारिश से शहर बेहाल, कई इलाकों में जाम; अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 10 Jul 2026 01:58 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ में बरसात जारी है। बारिश ने जहां शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। वीरवार को हुई 34 मिमी बारिश के बाद शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और चौकों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से लेकर देर शाम तक वाहन रेंगते रहे और हजारों लोग दफ्तर, स्कूल और अन्य जगह घंटों देरी से पहुंचे। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह शुरू हुई बारिश के बाद सबसे अधिक दबाव शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस को कई स्थानों पर सिग्नल सिस्टम हटाकर मैनुअल ट्रैफिक संचालन करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके।दोपहर करीब तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही और शाम को कार्यालयों की छुट्टी के समय शहर लगभग थम गया। हल्लोमाजरा चौक, एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, हाउसिंग बोर्ड चौक, ट्रिब्यून चौक और ट्रांसपोर्ट चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।