Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
MLA Devendra Atri visited Surbara village of Jind and took stock of the water filled fields
{"_id":"68b80ff684063964c606310c","slug":"video-mla-devendra-atri-visited-surbara-village-of-jind-and-took-stock-of-the-water-filled-fields-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के सुरबरा गांव का दौरा कर खेतों में भरे पानी का विधायक देवेंद्र अत्री ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के सुरबरा गांव का दौरा कर खेतों में भरे पानी का विधायक देवेंद्र अत्री ने लिया जायजा
उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने सुरबरा गांव में खेतों में जलभराव को जानने के लिए दौरा किया। एसडीएम उचाना दलजीत सिंह, नहरी विभाग के एक्सईएन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी साथ में मौजूद रहे। किसानों ने बताया कि आस-पास के गांव का पानी भी सुरबरा में आता है। तालाब की चार दीवारी बनाने के साथ-साथ पुली बनाने की मांग, जब तक पानी की निकासी न हो तब तक लगातार बिजली सप्लाई शुरू रखने की मांग किसानों ने की।
विधायक ने कहा तब जो-जो मांगे रखी है उनको पूरा करवाया जाएगा। किसानों से मिलने वो आए है ताकि खेतों में जो जलभराव है उसकी जानकारी ले सकें। किसानों ने कहा कि अब से पहले उचाना में कई बार खेतों में जलभराव हुआ है लेकिन जो विधायक होते थे वो किसानों की सुध तक लेने नहीं आते थे।
विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने किसानों की सुध ली तो कई दिनों से निरंतर उनके प्रयासों से नहरी विभाग के अधिकारी पानी निकासी को लेकर लगे हुए है। विधायक ने बारिश के जलभराव को लेकर
एसडीएम उचाना को कंट्रोल रूप उपमंडल कार्यालय में बनाने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। पोर्टल अभी तक नहीं खुलने पर डीसी जींद से बातचीत विधायक ने की।
सर्विस रोड पर जलभराव को लेकर डीसी जींद से बातचीत विधायक ने करने के साथ-साथ एनएचआईए की टीम के साथ सर्विस रोड पर जाकर पानी निकासी के प्रबंधों को देखा। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि सुरबरा गांव का दौरा किया है जहां पर जलभराव की दिक्कत है। किसानों को विश्वास दिलाता हॅूं कि किसी प्रकार से किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसानों के साथ सरकार खड़ी है। सरकार, प्रशासन सब किसानों के साथ खड़ी है।
एनएचआईए को बताया गया कि जो पानी निकासी को लेकर पाइप बिछाई गई थी वो क्षतिग्रस्त हो गई थी उसे ठीक किया जाएगा। मोटर से पानी की निकासी की जाएगी। हाइवे से जितनी जल्दी पानी की निकासी हो ये कोशिश है। डीसी जींद से बातचीत हो चुकी है किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्राकृति आपदा में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।