Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Municipal Council employees' strike continued for the second day in Narwana, Jind; slogans raised against the government
{"_id":"6a7594a510deb89781081f9d","slug":"video-municipal-council-employees-strike-continued-for-the-second-day-in-narwana-jind-slogans-raised-against-the-government-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में दूसरे दिन भी जारी रही नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में दूसरे दिन भी जारी रही नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
हरियाणा नगर पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका इकाई नरवाना के प्रधान बंटी बेदी ने की। सभा को संबोधित करते हुए बंटी बेदी ने कहा कि 13 मई 2026 को हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर लिए गए फैसलों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, एक्स-ग्रेशिया योजना को पूर्ण रूप से लागू करने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के दौरान नगर परिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया। सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार, तरसेम, मंगलनाथ, मूर्ति देवी, नीलम देवी सहित अग्निशमन विभाग के ब्लॉक प्रधान राजा सिंह, सत्यवान पन्नू, प्रवीण कुमार, सोहनलाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।