Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : Theft occurred in the house of a tenant JBT teacher in Ward 3 of Julana in Jind
{"_id":"678230db6076b0d7b300ec5b","slug":"video-theft-occurred-in-the-house-of-a-tenant-jbt-teacher-in-ward-3-of-julana-in-jind","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में जुलाना के वार्ड 3 में किरायेदार जेबीटी टीचर के मकान में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में जुलाना के वार्ड 3 में किरायेदार जेबीटी टीचर के मकान में हुई चोरी
जुलाना कस्बे के वार्ड 3 में एक मकान में जेबीटी टीचर किराये पर रहता है। सर्दियों की छुटियों में जेबीटी टीचर अपने घर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खरक कलां गांव निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह रामकली गांव में जेबीटी टीचर के रूप में कार्यरत है और जुलाना के वार्ड 3 में किराये के मकान में रहता है। गत 7 जनवरी को वह सर्दियों की छुटियों में अपने घर गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रूपये की नकदी, तीन चांदी की पाजेब की जोड़ी , 5 चांदी के सिक्के व 3 चांदी की अंगूठी चोरी कर ली। शनिवार को पड़ोस के लोगों मुकेश को फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो नगदी और गहने गायब मिले। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।