Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Uncle Rapes Minor Niece in a Village Under Julana Police Station Limits in Jind; Case Registered
{"_id":"69d8d9d71b4d5ce53f0032bf","slug":"video-uncle-rapes-minor-niece-in-a-village-under-julana-police-station-limits-in-jind-case-registered-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया रेप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग भतीजी के साथ चाचा ने किया रेप, मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी।
9 अप्रैल को उसके पति ने कॉल कर बताया कि उसके भाई ने उसकी लड़की के साथ गलत काम किया है। जब वह घर आई तो उसकी 10 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। यह बात किसी को बताने पर उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।