{"_id":"69bba25a5afbeea3d90d6a9e","slug":"video-young-man-kills-his-aunt-in-jind-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में युवक ने की अपनी चाची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायचंद वाला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजे अजय ने रेशमा के गले, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में रेशमा को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर, मृतका के परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।